करमोती मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो लोग गिरे*
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*कांकेर ग्रामीण*
भानुप्रतापपुर–संबलपुर मार्ग पर करमोती मोड़ के पास गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक अमागुहान–दमकसा क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
भानुप्रतापपुर–संबलपुर मार्ग पर करमोती मोड़ के पास हादसे से एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें