अस्पताल के मुख्य मार्ग पर खड़ा कबाड़ वाहन बना परेशानी का सबब, जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कब जाएगा?

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट* 

*कांकेर ग्रामीण*
 भानुप्रतापपुर में मुख्य मार्ग के किनारे पिछले लगभग दो वर्षों से खड़ा एक कबाड़ वाहन स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि व्यस्त मार्ग पर लंबे समय से खड़े इस वाहन को हटाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।
यह मार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से वाहनों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। इसी मार्ग से स्टेट हाईवे से मंडी रोड की ओर भी आवागमन होता है। सामने पेट्रोल पंप, बगल में मुख्य शासकीय अस्पताल और आसपास चौराहे जैसी स्थिति होने के कारण इस क्षेत्र में दिनभर लोगों एवं वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर पिछले लगभग दो वर्षों से कबाड़ वाहन का खड़ा रहना कई सवाल खड़े करता है। व्यस्त मार्ग पर इसकी मौजूदगी से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही यह वाहन नगर की स्वच्छता एवं सुंदरता पर भी दाग लगा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो वर्षों से खड़े इस कबाड़ वाहन की सुध लेने वाला कोई क्यों नहीं है? संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान अब तक इस ओर क्यों नहीं गया? अस्पताल के अधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
जिम्मेदार विभाग कब लेगा संज्ञान?
भानुप्रतापपुर में स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा दो साल से खड़ा कबाड़ वाहन, जिम्मेदार विभाग मौन!
अब आवश्यकता है कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कबाड़ वाहन की स्थिति की जांच करे और नियमानुसार उसे हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।
जनहित में सदैव तत्पर
जनता की आवाज़, जनहित का प्रयास।

Share this article

Show comments