भानुप्रतापपुर मुख्य चौक पर टूटा ट्रैफिक सिग्नल, सड़क पर निकले लोहे के बोल्ट बने परेशानी का कारण*

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण*
भानुप्रतापपुर नगर के मुख्य चौक पर लगा ट्रैफिक सिग्नल पहले ही ठीक से काम नहीं कर रहा था। अब सिग्नल टूटकर हट चुका है, लेकिन उसके आधार में लगे लोहे के नुकीले बोल्ट और प्लेट सड़क पर ही मौजूद हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य चौक होने के कारण इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच निकले लोहे के बोल्ट दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति जोखिम भरी है। थोड़ी सी असावधानी से वाहन टकराने या संतुल बिगड़ने की आशंका बनी रहती है।
सिग्नल भी नहीं चला, अब उसके अवशेष भी बन रहे परेशानी
स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि जब ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, तो उसके टूटने के बाद भी संबंधित विभाग ने मौके से लोहे के अवशेष क्यों नहीं हटाए। मुख्य चौक जैसे व्यस्त स्थान पर इस तरह की स्थिति बनी रहना यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।
अब जरूरत है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क पर निकले लोहे के बोल्ट और प्लेट को हटाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। साथ ही, मुख्य चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएं।
फिलहाल सवाल यही है कि क्या किसी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार विभाग की नींद खुलेगी, या समय रहते इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Share this article

Show comments