रजत जयंती समारोह हषोल्लास के साथ मनाया गया॥ गोवर्धन यदु

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा।छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में डॉ. खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय, सिलतरा में संस्था के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "रजत जयंती" महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामय समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष सम्माननीय *श्री खोड़स राम कश्यप जी* मुख्य अतिथि के रूप में तथा धरसींवा राज के राजप्रधान *श्री नीलमणी परगनिहा जी* की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
स्थानीय विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक एवं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस बेहतरीन एवं सफल आयोजन के लिए प्राचार्य श्रीमती सुरेखा वर्मा जी सहित समस्त शाला परिवार एवं स्वजनों को धरसींवा राज परिवार की ओर से राज प्रधान नीलमणि परगनिहा ने कार्यक्रम में शामिल हुए हजारो की संख्या सामाजिक बंधुओं का सादर आभार एवं बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

           🙏

*- धर्मेन्द्र वर्मा "राजमंत्री" धरसींवा राज*

Share this article

Show comments