*अवैध शराब मामले में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर अम्बर सिंह भारद्वाज और चेमल माइंस आगजनी मामले के खुलासे पर लोहत्तर थाना प्रभारी ऋषभ बाजपेयी हुए सम्मानित*

0
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण*
भानुप्रतापपुर कांकेर जिले में कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। सितंबर और अक्टूबर 2026 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
सितंबर माह में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में किराए के मकान से 30 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ 4,409 नग खाली शराब की बोतलें, पौवा एवं अद्धी, 3,380 नग ढक्कन तथा स्टीकर-होलोग्राम बरामद किए गए थे। साथ ही अवैध शराब की पैकिंग एवं मिलावट में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
वहीं अक्टूबर माह में थाना प्रभारी लोहत्तर उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) ऋषभ बाजपेयी को चेमल माइंस में तीन पोकलेन मशीनों में आगजनी के मामले का खुलासा करने के लिए सम्मानित किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 12/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना को नक्सली वारदात का रूप देने के उद्देश्य से पर्चे रखे जाने के तथ्य का भी खुलासा किया गया।
दोनों अधिकारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना जिले की पुलिस टीम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Share this article

Show comments