लोकेशन आमाबेड़ा सवाद दाता रमेश टंडन - टॉप न्यूज कांकेर - - *अंतागढ विधायक विक्रम देव उसेन्डी मुख्य अतिथि के कर कमलो से कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया* - -

0
लोकेशन आमाबेड़ा सवाद दाता रमेश टंडन - टॉप न्यूज कांकेर - -✍🏻💥 *नागर बेड़ा ग्राम पंचायत के किसानो की बरसो पुराना माँग पूर्ण हुआ* *💥 - नवीन धान खरीदी केन्द्र में किसानो की चेहरा पर ख़ुशी के साथ चिन्ता भी बढ़ी क्योकि जीरो रकबा से कैसे बिकेगी धान*                          
                                       - - *लेम्प्स अध्यक्ष रामेश्वर मंडावी ने सरकार का जताया आभार* - आमाबेड़ा/नागरबेड़ा, एवं किसकोडों बंडापाल गुमझिर के आम जनता एवं क्षेत्र की किसानो के लिए सौगात से परिपूर्ण दिन था। जहाँ विधायक विक्रम उसेन्डी के राज्य के शाय सरकार की प्रति निधित्व करते हुए सबका साथ सबका विकास का नारा को चरितार्थ करते हुये विधायक केकर-कमलों द्वारा लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत के कुल 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथि सड़क मार्ग से ग्राम पंचायत गुमझिर पहुँचे जहाँ पर पार्टी के कार्य कर्ताओ के द्वारा पुरे जोश आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इसके साथ ही मंच पर भाजपा पार्टी के लोग एवं मंच पर विराज मान अंतागढ जनपद अध्यक्षा मनोरमा मंडावी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल यादव, रामेश्वर मंडावी लेम्प्स अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच ग्यायता एवं पटेल का पुष्प गुछ एवं माला की हार पहना कर स्वागत किया गया। 
📋 आज दिनॉक 17 नवम्बर दिन मंगलवार को संपन्न हुए प्रमुख विकास कार्यों का विवरण:
1️⃣ पहला कार्यक्रम (भूमि पूजन):
🌉 पूसा घाटी कोयापारा मार्ग पर नई पुलिया/पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
2️⃣ दूसरा कार्यक्रम (भूमि पूजन):
🛣️ उसेली नाला (कांकेर मार्ग) पर पुल निर्माण कार्य का माननीय विधायक जी द्वारा भूमि पूजन संपन्न हुआ।
3️⃣ तीसरा कार्यक्रम (भूमि पूजन):
🏗️ राजपुर से मुत्ते खड़का मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का भी आज भूमि पूजन किया गया, जिससे आवागमन और आसान होगा।
4️⃣ चौथा कार्यक्रम (धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ):
🌾 ग्राम नागरबेड़ा में किसानों की सुविधा के लिए नवीन धान खरीदी केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र के अन्नदाताओं में भारी खुशी की लहर के साथ किसानो की चेहरा पर चिंताओ की लकीर साफ दिखाई दे रही थी क्योकि किसानो की बहुत सारे रकबा जीरो और अग्रिटेक एवं फसल नुकसान होने के वजह से कई किसान मायूस हैं। 
5️⃣ पाँचवाँ कार्यक्रम (लोकार्पण):
🏡 ग्राम पंचायत टिमनाार में नवनिर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों को एक बेहतरीन सार्वजनिक सुविधा मिल गई है।
6️⃣ छठवाँ कार्यक्रम (धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ):
🌾 किसकोडों में किसानों की सुविधा के लिए नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ / उद्घाटन किया गया। आभार एवं धन्यवाद: ज्ञापन जनपद सदस्य एवं क्षेत्र के पंच सरपंच के द्वारा विधायक महोदय जी का आभार प्रकट किया गया क्योकि महोदय जी के व्यस्त समय निकाल कर आज के कार्य क्रम को सफल एवं विधिव्त संपन्न कराया गया। 
इन सभी कार्यक्रमों में गुमझिर, नागरबेड़ा, किसकोडों और पूरे क्षेत्र के ग्रामीण भाई-बहन, किसान साथी, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल आमाबेड़ा के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। आप सभी के अपार स्नेह और सहयोग से आज के सभी कार्यक्रम पूरी तरह सफल, भव्य और ऐतिहासिक रहे!
इस क्षेत्र की समस्त जनता की कमी मंच पर इसलिए भी खाली थी क्योकि किसानो की अभी फसल कटाई चल रही है। खाली जगह पर स्कूलों के छोटे छोटे बच्चों को जगह पर बैठाया गया था। जिससे विधायक महोदय भी गौर कर रहे थे। कार्य कर्ताओ की ओर से विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपना कीमती समय देकर हमारे क्षेत्र को लगभग 12 करोड़ रुपये की सौगातों से लाभांवित किया है। अब देखने वाली बात है कि कब तक करोडो की भूमि पूजन एवं शिला न्यास अपने मूर्त रूप लेकर क्षेत्र की जनता को लाभ मिलता है। इसके अलावा ग्राम पंचायत टीम नार की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे क्योकि टिन शेड निर्माण कार्य का मुख्य अतिथि के द्वारा शिला लेख का लोकार्पण गुमझिर के कार्य क्रम स्थल पर ही कर दिया गया जबकि नागरबेड़ा ग्राम पंचायत के खेल मैदान महज टीमनार से मात्र तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर ही भव्य स्वागत करते हुए आम जनता को मंच के माध्यम से संबोधित किया गया। जबकि स्थानीय लोगों की जबी जुबान पर आरोप है कि रँग मंच भले ही लोकार्पण कर दिया गया है जहाँ पर कार्य की गुडवत्ता एवं मजबूती पर सवाल खड़े हो रही थी बावजूद महोदय जी के द्वारा उद्घाटन किया गया है।

Share this article

Show comments