*कांकेर पुलिस की अनूठी पहल ,नक्सल प्रभावित ग्राम घुमड़ी में बच्चों के साथ मनाई गई दीपावली, बांटे गए पटाखे*

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण*
कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री निखिल रखेचा के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जनहित और सामुदायिक पुलिसिंग के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, लोहत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम घुमड़ी में दीपावली के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी श्री ऋषभ बाजपेयी और उनकी पूरी टीम ने ग्राम घुमड़ी पहुंचकर ग्रामीण बच्चों को दीपावली के तोहफे के रूप में पटाखों के पैकेट भेंट किए। बच्चों ने उत्साह के साथ इस पहल का स्वागत किया और पुलिस अधिकारियों के साथ खुशी साझा की। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच दोस्ताना माहौल देखने को मिला, जिससे यह साबित होता है कि क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशील और सराहनीय पहल की भरपूर प्रशंसा की है।

Share this article

Show comments