नरहरपुर में भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा एवं गुरु रविदास जयंती की तैयारियों पर हुआ मंथन

0

नरहरपुर। भारतीय जनता पार्टी नरहरपुर मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को नरहरपुर के सांस्कृतिक भवन में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भास्कर की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी विजय कुमार मंडावी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी तिरंगा यात्रा, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 150वीं जयंती तथा मंडल स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विजय कुमार मंडावी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने तथा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भास्कर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित एवं समर्पित संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में तिरंगा यात्रा के मंडल प्रभारी एवं जिला आईटी सेल सह-संयोजक मुकेश संचेती, जनपद पंचायत नरहरपुर अध्यक्ष सोमन कवाडे तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम के मंडल प्रभारी महेश्वर वाडे ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला मंत्री हेमप्रभा, मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण साहू, मंडल महामंत्री पुष्पा मंडावी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, महामंत्री सरस उपाध्याय, गौरव शोरी, राजेश नाग, कुशल नेताम, आत्माराम साहू, डेविड दुबे, देव निषाद, उमा सिन्हा, रुक्मणी सिन्हा, लता जैन, उत्तम सिंह, सुशील सिंह, मनोहर साहू, जिला मंत्री अनुपम सिंह, दिनेश साहू, रामकिशोर सेन, विकास साहू, विकेश साहू, बलदेव ठाकुर, तारकेश्वर जैन, गोविंद जैन, संजय जूरी सहित मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें