विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में 6 महीना बाद होना है भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, तैयारी में जुट जाएं प्रदेश सरकार के खिलाफ नाकामी को गांव-गांव तक पहुंचाएं प्रदेश में भ्रष्टाचार लूटपाट चरम सीमा पर है - प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप

0

 

TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी कि रिपोर्

  दुर्गुकोंदल भाजपा मंडल के कार्यसमिति की बैठक समुदायिक भवन दुर्गुकोंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया  जिला महामंत्री बृजेश चौहान के उपस्थिति एवं मंडल प्रभारी टीकम टांडिया व मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी जी अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ ,बैठक में केदार कश्यप ने कहा कि आने वाले 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है अब सब कार्यकर्ता कमर कस लें उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा घोटालों में 1300 करोड़ के घोटालों किया है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है चारों ओर अराजकता का माहौल बना हुआ है गुंडाराज माफिया राज हावी है कांग्रेस के राज में महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है हर वर्ग शोषित एवं पीड़ित है युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है


आने वाले चुनाव में भूपेश बघेल की सरकार को प्रदेश की जनता उनको जवाब देगी और भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा, बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष  सतीश लाटिया जिला महामंत्री बृजेश चौहान मंडल प्रभारी टीकम टांडिया मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी बैठक को संबोधित किया इस अवसर पर  भाजपा कार्यकर्ता मंडल महामंत्री फूलसिंह मंडावी देवेंद्र टेकाम, विजय पटेल, शकुंतला नरेटी, अशोक जैन, सियाराम जैन, मोहन नेताम, बसंती यादव, संतोबाई दुग्गा, शिरो कोमरे, उर्मिला टेकाम, प्रवीण ठाकुर, मिलाप बघेल, आंनद राणा, यशवंत तिवारी, मनोज बघेल, बीरेंद्र देहारी, धरम मंडावी,सोमल जैन, सुखनंदन सोरी, विष्णु जैन, लालजी दुग्गा, जयसिंह महावीर, देवजी देहारी,राम लाल जैन , पुनारथ दास मानिकपुरी, कृष्णा नागवंशी, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक भूत अध्यक्ष एवं मंडल में निवासरत भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment