21 जनवरी के लिए 2121 दीये का दान

0


बस्तर संभाग बियुरो - नरेन्द्र भवानी
छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने दलपत सागर के दीपोत्सव पर्व में निभाई सहभागिता

जगदलपुर। छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने दलपत सागर में होने वाले दीपोत्सव के लिए 2121नग दीये, 15लीटर तेल तथा करीब 4800 बाती भेंट किये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या में जगदलपुर के दलपत सागर में सवा दो लाख दीपोत्सव का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु छग पिछड़ा वर्ग  अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई है। संघ के जिला सचिव नीलमणी साहू ने बताया कि सदस्यों ने सामूहिक भागीदारी से  2121 नग दीया, 15 लीटर तेल तथा  करीब 4800 नग दीपक की बाती इत्यादि सामग्रियाँ निगम आयुक्त हरेश मंडावी को भेंट की।

गत दिनों संघ के जिलाध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी के नेतृत्व में शहर के आवासहीन घूमन्तु परिवार के लोगों, गरीबों, भिखारियों और अस्पताल में भर्ती ग्रामीण गरीब परिवार के मरीजों व उनके परिजनों को भीषण ठण्ड में कम्बल तथा गर्म कपड़े का वितरण किया गया था.
इस दौरान निगम अध्यक्ष हरेश मंडावी, अनिल लुक्कड़, मनीष मूलचंदनी, विधु शेखर झा, तुलादास मानिकपुरी, नीलमणी साहू, मनीष अहीर, राजेश देखमुख, भूमिका निषाद, गोपाल बिसाई, भीखम साहू, सितेंद्र साहू सहित संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment