दलपत सागर में 21 जनवरी को किया जायेगा दीपोत्सव

0


बस्तर संभाग बियुरो :- नरेन्द्र भवानी
 
कलेक्टर ने आयोजन  के संबंध में समाज सेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से की चर्चा

दलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के आयोजन हेतु तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.ने शहर के समाज सेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा की। सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। इस दीपोत्सव में लगभग दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके लिए दीपों,तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड, दलपत सागर परिसर में कार्यक्रम उपरांत सफाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। पूर्व में आयोजित दीपोत्सव के अनुभव के आधार पर कमी पेशी को दूर कर कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु सभी की सहमति ली गई। दीपों का कलेक्शन हेतु सभी एसएलआरएम सेंटर को चिन्हाकित किया गया जहां पर नागरिक स्वेच्छा से दीप, तेल आदि दे सकते हैं। साथ ही ड्रेस कोड में पीला और ऑरेंज रंग को सभी ने सहमति दी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment