शापिंग उत्सव में लकी ड्रा के तहत ग्रामीणों को मिला उपहार,शांति विजय ट्रेडर्स में खरीदारी पर मुफ्त उपहार योजना

0

 


TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर

 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शापिग उत्सव का आयोजन भानुप्रतापपुर के शांति विजय ट्रेडर्स की ओर से लकी ड्रा का आयोजन कर विजेतओं के बीच पुरस्कार बांटे गये।संस्थान की ओर से पिछले जनवरी से इस वर्ष जनवरी के बीच ग्राहकों को लकी ड्रा का कूपन सामान खरीद पर किया गया था। जिसका 26 जनवरी को लकी ड्रा का पुरस्कार वितरण कर दिया गया। लकी ड्रा आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राहक शामिल हुए थे। प्रथम पुरस्कार स्मार्ट फोन 5 ग्राहकों को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार मिक्सर ग्राइंडर 10 ग्राहकों को दिया गया , तृतीय पुरस्कार ट्रॉली बैग 10 ग्राहकों को दिया गया, चतुर्थ पुरस्कार और पंचम पुरस्कार में सिलिंग फेन एवं विभिन्न निश्चित उपहार दिया गया।

इस लकी ड्रा की पर्ची निकालने के लिए एसडीओपी प्रशांत पैकरा, एसआई संदीप बंजारे,व्यपारी संघ अध्यक्ष अनन्त गोपाल कोठारी, प्रेसक्लब अध्यक्ष अजय साहू,सम्बलपुर के उपसरपंच गौरव चोपड़ा एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। शांति विजय ट्रेडर्स ने सभी ग्राहकों का आभार प्रकट किया।

संचालक सुनील भंसाली ने बताया 27 जनवरी से जनवरी 2025 तक खरीदी पर ग्राहक योजना में शामिल ग्राहकों को लकी ड्रा के तहत हजारों के मुफ्त उपहार जीतने का सुनहरा अवसर मिलेगा। ग्राहक बंधुओं के नाम पर संस्थान से खरीदारी करने के दौरान एक लकी ड्रा कूपन रखा जाता है। इस कूपन के माध्यम से लकी ड्रा निकाला जाता है जिसमें उन्हें एलईडीटीवी, वाशिग मशीन, रेफ्रिजरेटर, मिक्सर- जूसर -ग्राइंडर, माइक्रोवेव, वाटर कूलर, बाउल सेट, हेयर ड्रायर आदि विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नान इलेक्ट्रानिक्स उपहार जीतने का मौका मिलेगा।इस आयोजन को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य हमारे ग्राहक बन्धुओं को खुशनुमा बनाना है।

इस मौके पर अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मनित भी किया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment