अब रायपुर जाने की जरूरत नहीं...घर में ही पासपोर्ट तैयार हो जाएगा...बाफना

0

बस्तर संभाग बियुरो - नरेन्द्र भवानी

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा कलेक्ट्रर परिसर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ कर बस्तरवासियों को दी गई इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री सहित देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भेजकर आभार माना है।

कहा कि, पासपोर्ट सेवा केन्द्र की सौगात बस्तर के लिए ऐतिहासिक है। पूरे बस्तर संभाग के लोगों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए रायपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अब घर में ही पासपोर्ट तैयार हो जाएगा। पहले लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए रायपुर के चक्कर काटने पड़ते थे। काम न होने पर लोगों को कई दिनों तक वहीं रूकना पड़ता था। इससे आवेदकों का समय के साथ ही आर्थिक नुकसान होता था। किन्तु अब अपने ही शहर जगदलपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलने से लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इससे उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं होगा और घर पर ही पासपोर्ट की सुविधा मिलने लगेगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment