अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने वाली आरोपिया पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

बस्तर संभाग बियुरो चिफ - नरेन्द्र भवानी

 मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का जप्त संपत्ति- कुल मादक पदार्थ गांजा 02 कि. ग्रा. किमती 20000/- रूपये

आरोपिया के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

नाम आरोपिया :- सोनादयी कश्यप पति जयराम कश्यप उम्र 52 साल निवासी भाटीगुडा ठोठा पारा थाना परपा 

                        
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने वाली आरोपिया के विरुद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
 
  ज्ञात हो कि करकापाल मे एक महिला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करने हेतु अपने पास रखे होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में कार्यवाही किया गया। उक्त टीम के द्वारा सूचना के आधार पर रेलवे क्रॉसिंग करकापाल चौक के पास एक आरोपिया सोनादयी पति जयराम कश्यप के कब्जे से उपरोक्त  अवैध मादक पदार्थ गांजा 02 कि. ग्रा. किमती 20000/- रु.को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 20(B) NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। उपरोक्त आरोपिया को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

उ.प.अ. - विशाल गर्ग
निरीक्षक - कविता धुर्वे
उपनिरी. - अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
स.उ.नि.-सुजाता डोरा, छुबी ठाकुर प्रधान आरक्षक -पवन श्रीवास्तव
आरक्षक - प्रकाश नायक, राकेश मंडावी

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment