कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन मुख्यमंत्री ने किया

0

बस्तर संभाग बियुरो चिफ - नरेन्द्र भवानी

 जगदलपुर। छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा किया गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर-2024 का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर कमलों से किया गया। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मध्य, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रूप से मांडवी भी उपस्थिट रहै। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर बधाई दी गई। साथ ही कर्मचारियों की मांगो पर एक मांगपत्र भी सौपा गया। जिसमे शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से ओपीएस तथा क्रमोंनति / समयमान वेतनमान प्रदान करना, व्याख्याता से प्राचार्य पद पर पदोन्नति शीघ्र करना, जुलाई स्वागत लंबित चार प्रतिशत महंगाई भत्ते को शीघ्र प्रदान करना शामिल है साथ ही संघ के कार्यालय निर्माण बाबत भूखंड उपलब्ध करने की भी मांग की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी, जिला सचिव नीलमणी साहू, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अहीर, जिला सह सचिव पारस यदु उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment