बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में होगा 27 मार्च को हल्लाबोल: बस्तर जिले समेत बस्तर संभाग के सभी जिलों से आएंगे आप कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन :- आप बस्तर जिला संघठन

0
प्रेस विज्ञप्ति
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में होगा 27 मार्च को हल्लाबोल: बस्तर जिले समेत बस्तर संभाग के सभी जिलों से आएंगे आप कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन :- आप बस्तर जिला संघठन

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेगी बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर मे जहां बस्तर संभाग के सभी कार्यकर्ता होंगे शामिल होगा पुर जोर विरोध !

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बस्तर जिले के जगदलपुर मे होगा 27 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगी और सीएम केजरीवाल की रिहाई की मांग करेंगे। जगदलपुर मे में 1:00 एक बजे आप नेता, कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहेंगे।

केजरीवाल जी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। आप नेताओ का कहना है, कि लंबी क़ुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था, और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है, कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए सीएम को गिरफ्तार किया है। ऐसा कदम लोकतंत्र व देश हित हेतु खतरे से भरा कदम है !

आप नेताओ ने कहा कि,आज यह ऐलान हुआ है, कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के खिलाफ बोलने की कोई कोशिश करेगा, तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आप नेताओ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों की गिरफ्तारी है। देश के लोकतंत्र से प्यार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा अगर सोचती है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके AAP को खत्म कर देंगे, विपक्ष को डरा देंगे, तो वे गलत हैं। इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे।

यह गिरफ़्तारी के खिलाफ बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर मे होगा 27 मार्च दिन बुधवार को विरोध प्रदर्शन अचार सहिता के नियमानुसार विरोध प्रदर्शन की सूचनार्थ जिला प्राशासन व चुनाव आयोग को दे दिया गया है - बस्तर संभाग के समस्त कार्यकर्ताओ से अपील है इस लोकतंत्र की हत्या के विरुद्ध आप सभी इस आंदोलन मे अपनी उपस्थिति देने का करें कष्ट

यह विरोध प्रदर्शन मे सुकमा जिला, दंतेवाड़ा जिला, बीजापुर जिला, कोंडागांव जिला, नारायणपुर जिला, के सभी ब्लॉक, गांव से कार्यकर्ता आएंगे


इस आयोजन को प्रमुख  रूप से बस्तर जिला संघठन के जिला अध्यक्ष व जगदलपुर विधानसभा पूर्व प्रत्यासी नरेन्द्र भवानी, जिला सचिव व बस्तर विधानसभा पूर्व प्रत्यासी जगमोहन बघेल,चित्रकूट विधानसभा पूर्व प्रत्यासी बोमड़ा मण्डावी, जिला कोषाध्यक्ष दंती पोयाम, लोहाण्डीगुडा ब्लॉक अध्यक्ष सोनूराम, एवं प्रत्यक ब्लॉक अध्यक्ष, सर्कल अध्यक्ष, गांव अध्यक्ष, एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व कार्यकर्ता होंगे

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment