छत्तीसगढ़ का 13 वां मंत्री बस्तर से होगा......? किरण देव , विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी पर चर्चा गर्म

0

TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के पश्चात बस्तर के दो लोकसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम पर क्षेत्रीय जनता की निगाहें टिकी हुई है राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ नुक्कड़ चौक चौराहों पर राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक अपने पसंदीदा पार्टियो के प्रत्याशियों के जीत के दावों के साथ केंद्र में सत्ता परिवर्तन व केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के अपने दावों पर जोर आजमाइश अपने-अपने तर्को के साथ करते नजर आ रहे हैं बस्तर संभाग की भाजपा एवं कांग्रेस दोनों प्रभावी राजनैतिक पार्टियों जीत हार का मुख्य विषय है इसके साथ-साथ वर्तमान में बस्तर संभाग से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में बस्तर संभाग से 13वां मंत्री लिए जाने की चर्चा भी गर्म है विदित हो कि बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के 16 विधानसभा क्षेत्रो में भाजपा एवं कांग्रेस के वर्तमान में आठ आठ विधायक हैं बस्तर संभाग में 12 विधानसभा क्षेत्र में से भाजपा ने आठ विधानसभा क्षेत्र में कांकेर अंतागढ़ कोंडागांव जगदलपुर नारायणपुर चित्रकूट केशकाल दंतेवाड़ा में जीत हासिल किया है वहीं कांग्रेस पार्टी भानुप्रतापपुर बस्तर बीजापुर कोंटा विधानसभा जीतने में सफल रही थी लोकसभा स्तर पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पांच भाजपा तीन आठ विधानसभा क्षेत्रो में कांग्रेस नगरी, डोंडी लोहारा बालोद गुण्डरदेही भानुप्रतापपुर भाजपा कांकेर अंतागढ़ केशकाल में जीत हासिल किया है,भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग भाजपा कांकेर लोकसभा में लगातार छठवीं बार बड़े अंतर से वर्तमान चुनाव जीतने का दावा कर रहे है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर का दावा पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से 6972 मतों से कम अंतरों से अपनी हार व वर्तमान चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से चुनाव परास्त करने का कांग्रेस दावा कर रही है राजनैतिक जानकार कांकेर लोकसभा बस्तर लोकसभा दोनों सीट भाजपा के जीतने बहुत कम मतों के अंतरों से दावा कर रहे हैं बस्तर संभाग से छत्तीसगढ़ के 13 वां मंत्री की चर्चा में पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सुश्री लता उसेंडी, नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, विनायक गोयल में से किसी एक को लिए जाने की चर्चा है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment