युवक ने बुजुर्ग को पीटा, थाने में हुआ मामला दर्ज

0
युवक ने बुजुर्ग को पीटा
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर
भानुप्रतापपुर थानांतर्गत दल्ली रोड़ में एक बुजुर्ग को मारपीट करने के मामले में संबलपुर निवासी सम्यक चोपड़ा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
पुलिस ने बताया दल्ली रोड़ में जमीन को लेकर विवाद हुआ है। इसमें वासुदेव सजने ने थाने में संबलपुर निवासी सम्यक चोपड़ा  द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया है। इससे हाथ मे चोट भी आई है। पुलिस रिपोर्ट पर सम्यक के खिलाफ धारा 294, 323, 506 दर्ज किया है। थाना प्रभारी अमित पद्मशाली ने बताया मामले की विवेचना की जा रही है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment