भानुप्रतापपुर शिव सैनिकों द्वारा गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को दुर करने शासन से मांग किया जा रहा
भानुप्रतापपुर शिव सैनिकों द्वारा गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को दुर करने शासन से मांग किया जा रहा
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट
भानुप्रतापपुर
भानुप्रतापपुर शिवसेना नेताओं द्वारा आम जनता की समस्याओं को जानने दौरा किया जा रहा है। एवं जनता की समस्याओं को, उनकी मांगों को पूरा कराया जा रहा है। इसी क्रम में शिवसेना नेताओं द्वारा भानुप्रतापपुर से लगे हुए संजयपारा का दौरा किया गया। वहां देखा गया कि नाली टूटा-फूटा होने के कारण ,सड़क टूटा फूटा होने के कारण नाली का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। पानी टंकी से पानी सप्लाई चालू नहीं हुआ है ।जिसके कारण आम जनता परेशान है ,वहां पर शिवसेना नेताओं द्वारा जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के पदाधिकारी को बुलाकर जनता की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग किया गया। अगर जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर द्वारा संजयपारा की समस्याओं, मागो को पूरा नहीं किया जाता तो शिवसेना द्वारा संजयपारा के नागरिकों को साथ लेकर जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के समक्ष आंदोलन किया जाएगा।

0 Comments
Post a Comment