जलकुंभी सफ़ाई में जूझ रही जन- सहयोग की टीम
काँकेर । जिले तथा प्रदेश की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था "जन सहयोग" इन दिनों शहर के ऐतिहासिक डढ़िया तालाब से जलकुंभी हटाकर उसे स्वच्छ तथा उपयोगी करने के पुण्य कार्य में प्रतिदिन लगी हुई है। संस्था के अध्यक्ष श्री अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य भी हमारा निरंतर साथ दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस तालाब को जलकुंभी तथा अन्य वनस्पतियों ने इस तरह पाट दिया था कि तालाब का पानी कहीं दिखता भी नहीं था। यहां लोगों का नहाना धोना भी एक संकट बन गया था। समाजसेवियों ने विगत दो सप्ताह से श्रमदान कर लगभग आधे तालाब को जलकुंभी से मुक्त कर दिया है। आशा की जाती है कि शेष कार्य भी जन सहयोग से शीघ्रातिशीघ्र संपन्न हो जाएगा और ऐतिहासिक धरोहर डढ़िया तालाब पूर्णत: स्वच्छ होकर एक बार फिर लोगों के नहाने तथा तैरने के काम आने लगेगा। आज के श्रमदान में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा, पूर्व सैनिक टी के जैन, , संयोग साहू, धर्मेंद्र देव ,प्रवीण गुप्ता, बल्लू राम यादव ,गजेंद्र सिंह ठाकुर इत्यादि समाजसेवियों, शासकीय अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं कॉलेज छात्रों ने भी अत्यंत उत्साहपूर्वक जलकुंभी हटाने के महत्वपूर्ण कार्य में अपना सक्रिय सहयोग दिया।


0 Comments
Post a Comment