ब्लाक के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर नही, लोगो को हो रही परेशानी

0

TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

*भानुप्रतापपुर*

भानुप्रतापपुर ब्लाक के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर नही होने से नगर सहित क्षेत्रवासियो को बहुत परेशानी हो रही है। जिससे उपचार हेतु बाहर जाने विवश हो रहे है।बता दे कि शासन द्वारा लोगो को प्राथमिक उपचार के साथ ही समुचित उपचार हेतू प्रति वर्ष करोड़ो रुपये खर्च कर रही है लेकिन लोगो को कोई भी लाभ नही मिल पा रहा 

है,बता दे कि भानुप्रतापपुर सरकारी समुदाई स्वास्थ्य केंद्र ब्लाक के सबसे बड़ी हॉस्पिटल है, जहा पर नगर सहित 119 गांव के हजारो मरीज उपचार कराने रोजाना पहुचते है। लेकिन यहाँ पर न ही पर्याप्त डॉक्टर है और न ही व्यवस्था। 

विगत कुछ माह से एक भी स्त्री रोग के डॉक्टर के डॉक्टर नही है

जिनके चलते सैकड़ो महिला को सरकारी अस्पताल का लाभ नही मिल पा रहा है। वही गर्भवती महिलाओं का भी उपचार नही हो पा रहा है। जिन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में डिलवरी करना पड़ रहा है। जिनसे परिजनों को भारी राशि खर्च करना पड़ रहा है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment