अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

0

 

भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर नगर में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 

लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बिजली के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में भानुप्रतापपुर ब्लाक कांग्रेस की ओर से यह धरना प्रदर्शन भानुप्रतापपुर नगर के मुख्य चौक में जारी है।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा प्रदेशभर में बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की आम जनता, किसान, और छात्र परेशान हैं। विद्युत दरों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी व अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 8 जुलाई को प्रदेश के समस्त मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत भानुप्रतापपुर नगर के मुख्य चौक पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment