जन अधिकार मोर्चा की टीम ने आज बस्तर के नए कलेक्टर श्री हरीश एस से शिष्टाचार भेंट की

0

आज जन अधिकार मोर्चा की टीम बस्तर के नव नियुक्त कलेक्टर श्री हरीश एस से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। जन अधिकार मोर्चा की टीम ने कलेक्टर के साथ बस्तर जिले की सभी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की फिर चाहे वह डिमरापाल अस्पताल की समस्या हो या चांदनी चौक से शराब की दुकान को हटाने की समस्या हो या शहर के यातायात व्यवस्था की समस्या हो।कलेक्टर महोदय ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका समय से समाधान करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर प्रदेश संयोजक दीप्ती तिवारी, प्रदेश सचिव किरण देवांगन,तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष दशमु राम सेठिया, जिला उपाध्यक्ष श्याम स्वर्णकार,जिला सचिव अनीता चौहान,जिला सचिव सावित्री सिरदार, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर दुबे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment