आत्महत्या करने उकसाया, चार आरोपियों पर केस दर्ज
लोकेशन,जशपुर
रिपोर्टर सादाब अंसारी का
सन्ना :- जशपुर जिला के सन्त्रा थाना क्षेत्र में सामाजिक बैठक में लगाए गए अर्थदंड की राशि चुकाने के लिए कर्ज में डूबे युक्क के आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सत्रा थाना में चार लोगों पर अपराध दर्ज किया है।
एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मृतक श्रवण यादव के परिजन की रिपोर्ट के आधार पर सत्रा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के अंर्तगत आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध पंजीबद्व किया गया है। आरोपियों में धौरापाठ निवासी जगतपाल यादव, चरभैया
निवासी श्रवण यादव, बलरामपुर जिले के वाडूनगर थाना क्षेत्र के कोलुहा निवासी बलवंत यादव और बलरामपुर जिला के कुसमी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बेतपानी के सामरी थाना छेत्र के निवासी रोजगार सहायक पृथ्वीचंद यादव पिता संतोखी यादव सामिल है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में अन्य नाम सामने आने पर आरोपियों में शामिल किया जाएगा। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। विशेष टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। सन्ना थाना क्षेत्र के धौरपाठ निवासी श्रवण यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद जंगल में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर
ली थी। उसका शव दो दिन बाद 1 दिसंबर की रात को बरामद किया गया था। मृतक के परिजन का आरोप है कि मृतक श्रवण का गांव की एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था। तीन महीने पहले दोनों को गांव के लोगों ने एक साथ देख लिया था। इसके बाद गांव में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें श्रवण पर 2 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया था। अर्थदंड की इस राशि चुकाने के लिए श्रवण ने अपने परिचितों से ब्याज में कर्ज लिया था। इसके साथ ही गांव के कुछ दबंग बीते कुछ दिनों से श्रवण को 5 लाख रुपए और देने के लिए दबाव बना रहे थे।
0 Comments
Post a Comment