ग्राम रिसामा में साहू ढाबा के पीछे पुष्पा हुआ सक्रिय,,50 से अधिक हरे भरे कहुआ पेड़ो की चढ़ा दी बलि,,राजस्व विभाग और वन विभाग का अमला हुआ लकड़ी तस्करों के सामने बौना साबित,,
दुर्ग:- दुर्ग जिले के अण्डा रिसामा मार्ग में साहू ढाबा के पीछे खेतो में चर्चित लकड़ी तस्कर आदर्श आचार संहिता लगने के बावजूद भी सक्रिय हो गया है,,जानकारी के मुताबिक राजस्व विभाग और वन विभाग के नाक के नीचे ग्राम अंडा निवासी पुष्पा साहू(बदला हुआ नाम) करीब 50 से अधिक हरे भरे प्रतिबंधित इबारती लकड़ी कहुआ(अर्जुन) पेड़ो की दिन दहाड़े अंधाधुंध कटाई कर रहा है,,50 से अधिक पेड़ो को गोले के रूप में काट कर पुष्पा साहू दिनदहाड़े राजस्व विभाग और वन विभाग को ठेंगा दिखा रहा है जबकि राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी का रोज यहाँ से आना जाना लगा रहता है,,वही दुसरी ओर इस पुष्पा साहू के हौसले फ़िल्म पुष्पा 2 के पुष्पा जैसे बुलन्द है जिसके बाद इतने ज्यादा संख्या में हरे भरे प्रतिबंधित वृक्षो की कटाई होना इस बात का जीता जागता उदाहरण है,,
वही दूसरी ओर पिछले आठ महीनों से जहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ''एक पेड़ माँ के नाम'' अभियान चलाकर हर घरों में वृक्षारोपण करवा कर पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश देकर लो
गो को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है वही दूसरी ओर प्रकृति का दुश्मन यह पुष्पा साहू राजस्व विभाग और वन विभाग के नाक के नीचे अंधाधुंध पेड़ो की कटाई कर पेड़ो को नुकसान पहुचा रहा है जिसे न किसी कार्यवाही का डर है और न ही किसी भी अधिकारी का,,अब देखना यह होगा कि राजस्व विभाग और वन विभाग किस तर्ज पर इस पुष्पा से हरियाली को बचाता है,,,
0 Comments
Post a Comment