भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने निकाली रैली जनता का जताया आभार विधायक हुई शामिल
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के चुनाव में कांग्रेस को मिले अपार जन समर्थन के बाद कांग्रेस ने आभार रैली निकाली। इस अवसर पर विधायक सावित्री मंडावी भी शामिल हुई। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के चुनाव में 10 पार्षदों के जीत के लिए नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। इस रैली में कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में नाच-गान किया। कांग्रेसियों ने रास्ते में लोगों को मिष्ठान वितरित किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
आपको बता दें कि भानुप्रतापपुर के नगर पंचायत चुनाव में आम जनता ने अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पर विश्वास जता सत्ता पर बैठा दिया। वहीं पार्षद पद के लिए 15 वार्डों में से 10 पार्षदों को अपना नेता चुना है। अब तक देखें तो नगर पंचायत बनने के बाद 22 सालों में इतनी बड़ी जीत कांग्रेस को पहली बार मिली है। 10 पार्षद कांग्रेस की झोली में आ गई जबकि 5 पार्षद भाजपा में। दरअसल इस जीत के पीछे की वजह विधायक सावित्री मंडावी की जनसंपर्क और 5 सालों में कांग्रेस सरकार के कामकाज को माना जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक सावित्री मंडावी ने भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के लिए 10 पार्षद जीताकर देने पर आम जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होगी।उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को कहा आम जनता ने आप लोगों को पार्षद पद के लिए निर्वाचित किया है। आप सभी आम जनता के हित के लिए काम करें नगर के विकास के लिए कम करें। कांग्रेस पार्टी की संगठन को मजबूत रखे।
इस अवसर पर विधायक सावित्री मंडावी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर,पूर्व पार्षद मनीष योगी, गोपाल राठी, गुरदीप सिंह ढींडसा,निकेश ठाकुर, लक्ष्मीकांत ठाकुर,अध्यक्ष प्रत्याशी रही भगवती गजेन्द्र,वार्ड क्रमांक 1 के नवनिर्वाचित पार्षद प्रिया सिंह,वार्ड 2 निशा तिवारी,वार्ड 3 नरेंद्र कुलदीप,वार्ड 7 रूपेंद्र मरकाम,वार्ड 8 भगवान सिंह कुंजाम,वार्ड 9 तुषार ठाकुर,वार्ड 10 मनदीप कौर ढींढसा वार्ड 11 विजय धमेचा,वार्ड 15 कीर्ति पद्द समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और भानुप्रतापपुर की महिलाए पुरुष मौजूद रहे।
0 Comments
Post a Comment