भानुप्रतापपुर नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत पर चाणक्य कहे जाने वाले सचिन दुबे ने कहा
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भाजपा के युवा नेता भानुप्रतापपुर के चाणक्य कहे जाने वाले सचिन दुबे ने कहा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की,जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के नतीजे यह साफ दर्शाते हैं कि BJP ने हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बनाई है।उन्होंने कहा चुनाव में BJP की सफलता BJP की जीत के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की लोकहितैषी योजनाएं, सुशासन और जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्य प्रमुख कारण रहे।
भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर के नगरीय निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी को नगर की सत्ता से बाहर कर धमाकेदार वापसी की है। इस कामयाबी में सचिन दुबे की भूमिका महत्वपूर्ण रहा। रणनीति बनाई फिर टीम तैयार किया और फिर लगातर आम जनता तक पहुंचकर जनसंपर्क कर भाजपा सरकार के जनहितैषी योजनाओं और विकास कार्यों को बताया। उन्होंने श्री राठौर द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को याद दिलाया और भरोसा दिलाया कि इस बार भी आपके नगर का चौहुमुखी विकास होगा। उन्होंने यहां के 5 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की असफलताओं को भी बताया। आम जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया और अध्यक्ष को अधिक मतों से जीत दिलाया।
सचिन दुबे ने कहा मैं सिर झुकाकर मोदी की गारंटी और विष्णु देव जी की सुशासन पर विश्वास करने के लिए भानुप्रतापपुर नगर के लोगों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। भाजपा और निखिल सिंह राठौर को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
0 Comments
Post a Comment