पैराडाइज स्कूल में फाउंडेशन क्लास के बच्चों के लिए पोयम रिसाइटिग कॉम्पिटिशन का आयोजन

0

 


कांकेर:- पैराडाइज हायर सेकेण्डरी स्कूल में फाउंडेशन क्लास नर्सरी से क्लास टू के बच्चों के लिए अंग्रेजी भाषा में ज्ञानअभिवृद्धि करने हेतु एवं कविता को लय एवं हाव-भाव से बोलने तथा अंग्रेजी भाषा के शब्द भण्डार में अभिवृद्धि करने हेतु अंग्रेजी पोयम रिसाइटिग कॉम्पिटिशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अधिक संख्या में छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत आंनद और खुशी के साथ मंच पर अंग्रेजी पोयम सुनाये।

    इस पोयम रिसाइटिग कॉम्पिटिशन में एल.के.जी क्लास से प्रथम स्थान अनुभव खरे, प्रियांशु मरकाम, अनुष्का गोस्वामी, सेवन्या सिन्हा, द्वितीय स्थान मे ओमेघा साहू, लिसिका देवांगन एवं हार्दिक प्रजापति, जिशा मेहरा, कुशन सिंह ठाकुर, हर्षिवी ठाकुर, मो. हसन रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। यू.के.जी क्लास से प्रथम स्थान अलीजा बानो, ग्रंथ पाण्डे, युग सिन्हा द्वितीय हुनैन खान, सार्थक मण्डावी, मान्यता कश्यप, मायरा सेवानी, लावन्या देवांगन, शेख इरम, यषस्वी मरकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किये। इस कार्यक्रम में कोऑर्डिनटर पूनमजीत कौर, इन्चार्ज टिचर वर्षा रमानी, सरिता मिश्रा, सलमा खान, इतिश्री गोलुगुरी, मेघा सेवा, शबाना परवीन, एस.मर्सी, अपूर्वा ठाकुर, रामेश्वरी साहू, यमुना बिलोधिया का अथक प्रयास एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

         पोयम रिसाइटिग कॉम्पिटिशन का आयोजन बच्चों ने अपनी बातों को सभी के बीच गीत एवं हाव-भाव के साथ कहने तथा छोटे बच्चों में भी आत्मविश्वास जागृत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस सफल कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य हरिन्द्र गोलुगुरी, एडमिनिस्ट्रेटर हमीद खान एवं अन्य शिक्षकों का विशेष

 योगदान रहा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment