कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ सभा एवं मशाल रैली का आयोजन
कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नया बस स्टैंड स्थित डोम में जिला स्तरीय संविधान बचाओ सभा एवं नया बस स्टैंड से अंबेडकर चौक तक मशाल रैली का आयोजन किया गया। संविधान रैली को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संविधान बचाओ रैली एक दृढ़ जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलो, बदले की राजनीति, देश की आर्थिक नीति सिर्फ कुछ पूंजीपति के लिए कार्य कर रही है और सामाजिक न्याय के हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीन स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्य पर फिर से जोर देगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कांग्रेस का यहां अभियान हमारे लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने, स्वतंत्रता,समानता और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने और हर भारतीयों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिए लड़ने के लिए एकजुट है।
हम इस देश के गरीबों के लिए अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, महामंत्री नरेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, नवलीमीना मंडावी, नितिन पोटाई, नरेन्द्र यादव, हेमंत ध्रुव, विजय ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, सरजू शोरी, रूपसिंह पोटाई, सुनील पाढ़ी, तरेंद्र भंडारी,यासीन कराणी,सुनील गोस्वामी, पुरषोत्तम पाटिल,लोमेन्द्र यादव, मनोज जैन, अजय रेणु, मकबूल खान, विरेन्द्र ठाकुर, झरना ध्रुव, मिथलेस शोरी, मृदुला भास्कर,नीरा साहू, मकबूल खान, रोमनाथ जैन, इंद्रजीत विश्वास, सोपसिंह आचला, रोहिदास शोरी, सुनाराम तेता, गोपीचंद बढ़ाई, गणेश सोनी, आनंद चौरसिया, विष्णु नेताम, खोमेन्द्र उईके, सुमित राय, शिवांकित श्रीवास्तव, सत्यार्थ करायत, गोमती सलाम, यास्मीन खान, सुरेश नाग, सोमेश सोनी, अनमोल मंडावी, योगेश राजपूत,किसन साहू, अमन गायकवाड़, तारस सिन्हा, अमित साहू,पवन कांगे, निरंजन भास्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
0 Comments
Post a Comment