कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला

0

कांकेर। देश की जांबाज बेटी भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश शासन के मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय शाह के द्वारा की गई शर्मनाक व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के द्वारा सर्किट हाउस के पास विजय शाह का पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा भारतीय सेना की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी को "आतंकवादियों की बहन" कहकर किया गया घृणित और राष्ट्र विरोधी बयान, न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि भारतीय सेना की गरिमा, देश की एकता और सामाजिक सद्भाव पर भी खुला हमला है। यह बयान विजय शाह की संकीर्ण मानसिकता, सांप्रदायिक विद्वेष और गैर जिम्मेदारना रवैया का भी नमूना है, जो उन्हें एक जनप्रतिनिधि,विशेष कर मंत्री के पद के लिए पूरी तरह अयोग्य सिद्ध करता है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी वीरता और देशभक्ति से देश का मान बढ़ाया है ऐसे व्यक्तित्व पर हमला उनकी व्यक्तिगत गरिमा पर प्रहार और भारतीय सेना एवं जन भावनाओं का भी अपमान है।


देश की जिस बहादुर बेटी सोफिया कुरैशी ने भारतीय सेना के शौर्य को बयां कर हम सब का सीना चौड़ा कर दिया था, बीजेपी सरकार के इस मंत्री ने देश की बहादुर बेटी को आतंकवादियों की बहन बताकर भारत माता के सीने में खंजर घोंपा है। कांग्रेस कमेटी यह मांग करती है की मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए एवं उनके खिलाफ देशद्रोह सहित कठोर कानूनी कार्यवाही किया जाए साथ ही मंत्री विजय शाह एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कर्नल सोफिया कुरैशी से सार्वजनिक माफी मांगे। इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, हेमंत ध्रुव, विजय ठाकुर, पुरुषोत्तम गजेन्द्र, राजेश भास्कर,बसन्त यादव, नितिन पोटाई, सरजू शोरी, रूपसिंह पोटाई, पुरषोत्तम पाटिल, मुकेश ठक्कर, लोमेन्द्र यादव, यासीन कराणी, मनोज जैन, रोमनाथ जैन, अजय रेणु, दुर्गेश ठाकुर, इन्द्रजीत विश्वास, किशोर मरकाम, कमलेश कोमरा, नवली मंडावी, नीरा साहू, झरना ध्रुव, मृदुला भास्कर, सुलोचना  मेश्राम, रोयदासीन उसेंडी, विष्णु नेताम, मुकेश तिवारी,  ओमप्रकाश देवांगन, इसहाक अहमद, किसन साहू, उमेश साहू, तारस सिन्हा,अमित साहू, अमन गायकवाड़, नीलू कलिहारी,निरंजन लाटिया, पवन कांगे, अशोक सलाम, आदित्य कोमरे आदि उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment