राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने मनाया आतंकवाद विरोध दिवस*

0

कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 34वीं बलिदान को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाया गया। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह आर्थिक , सामाजिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी या विदेशिक नीति नित नई उपलब्धियां पाई है। राजीव गांधी जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे, वह पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। उनकी आत्मीय सोच था कि, व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह  इसका ईमानदारी से पालन करें।  गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे इस देश की महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर,यासीन कराणी, सरजू शोरी, अजय रेणु, लोमेन्द्र यादव, मृदुला भास्कर, चंद्रलोक ठाकुर, संग्राम नेताम, अनमोल मंडावी, सुमित राय, रोशन आरा, अमन गायकवाड़, अमित साहू आदि उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment