भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस ने माकड़ी चौक में किया चक्काजाम
कांकेर। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा माकड़ी तिराहा चौक पर आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्का जाम किया गया। इस दौरान स्कूली बस एवं एंबुलेंस को आने जाने दिया गया। कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गई चक्का जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। दोपहर 12 से 2 बजे यातायात पूरी तरह से ठप हो गई थी। चक्का जाम कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने कहा ईडी की कार्यवाही पूरी तरह से भाजपा की बौखलाहट है भाजपा जानती है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर सकती इसलिए वह ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है जिससे हम डरने वाले नहीं है। ईडी भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है और यहां कार्यवाही केवल उन्हें परेशान करने की उद्देश्य से की जा रही है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार, विशेषकर उनके पुत्र चैतन्य बघेल को जानबूझकर और राजनीतिक विद्वेष के चलते निशाना बनाया जा रहा है उनके खिलाफ एक भी पुख्ता सबूत नहीं है यह सब केवल कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश है ऐसी दमनकारी कार्यवाही से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। यह लोकतंत्र पर हमला है लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं है कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा और उसकी कठपुतली एजेंसियों का मुकाबला करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ऊपर की गयी कार्यवाही से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र का दुरुपयोग कर रही है। भूपेश बघेल ने अडानी अंबानी के खिलाफ आवाज उठाया था और यही कारण है कि भाजपा के इशारे पर चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी की गई है भूपेश बघेल की आवाज को दबाने के लिए भाजपा केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल कर कांग्रेस को डराना चाहती है। लेकिन कांग्रेस बीजेपी के इस दबाव से डरने वाली नहीं है। सभा को बिरेश ठाकुर,हेमंत ध्रुव, नरेन्द्र यादव, नितिन पोटाई,मृदुला भास्कर ने भी संबोधित किया। इस चक्काजाम में नरेश ठाकुर, जनकनंदन कश्यप,बसंत यादव,सरजू शोरी,हेमनारायण गजबल्ला,सुनील पाढ़ी, विजय ठाकुर,भुनेश्वर नागराज,रूप सिंह पोटाई, राजेश भास्कर, तरेंद्र भंडारी, रमाशंकर दरो,लोमेन्द्र यादव, मनोज जैन, यासीन करानी, इंद्रजीत विश्वास, सुप्रकाश मलिक, वीरेंद्र ठाकुर, अजय सिंह रेणु, मकबूल खान, किशोर मरकाम, रोहिदास शोरी, रोमनाथ जैन, टकेश्वर सिन्हा, भोमसिंह नाग,मिथिलेश शोरी, गोमती सलाम, सुमति नेताम, अमित साहू, कमोद हिरवानी, ओमप्रकाश देवांगन, दीपक शोरी,चमन साहू, सुरेश नाग, अनमोल मांडवी, तारस सिन्हा, खोमेंद्र उईके,सोमेश सोनी, किशन साहू, बसंत साहू ,नरेश तुलावी, सुजीत नाग, पवन कांगे आदि उपस्थित थे।
0 Comments
Post a Comment