सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 17 छात्राओं को सरपंच श्रीमती प्रिया दुष्यंत वाडिया के उपस्थिति में निशुल्क साइकिल वितरित की गई
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
दुर्गुकोंडल के ग्राम पंचायत बरहेली के इरागांव हाईस्कूल में छात्राओं को सायकल वितरण किया गया, नवमी कक्षा में 17 छात्राओं को ग्राम पंचायत बरहेली के सरपंच प्रिया दुष्यंत वाडिवा एव एस पी कोसरे खण्ड शिक्षा अधिकारी
अंजनी मंडावी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, शाला समिति अध्यक्ष अशोक पटेल एवं जीवन उईके के द्वारा सायकल वितरण किया गया, इस अवसर पर सरपंच प्रिया दुष्यंत वाडिया ने कहा है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं शिक्षा गुणवत्ता पर ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है जिसे आने-जाने में छात्राओं को सुविधा होगी एवं प्रतिदिन स्कूल समय पर पहुंचेंगे निशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं की संख्या शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ती जा रही है श्रीमती प्रिया दुष्यंत वाडिया ने छात्राओं को अपील करते हुए कहा कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और आगे बढ़े अपने माता-पिता परिवार गांव का नाम रोशन करें इस अवसर पर शाला शिक्षक
बिरेन्द्र कुमार रावटे प्रभारी प्राचार्य
बोधी राम कोरेटी सेवानिवृत्त व्याख्याता
प्रेमी नैमी किंडो व्याख्याता व्यासदेव कौडो व्याख्याता
बिरेन्द्र यदु अतिथि व्याख्याता एवं गायता विजेश्वर चुरेंद्र, चैनू शिवना, व्यसनारायण पटेल, मैनू कोरचे, बीरेंद्र चुरेंद्र, विजय चुरेंद्र, बिरजू राम चुरेंद्र उपस्थित रहे।


0 Comments
Post a Comment