स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ का पुनर्गठन, कमल सिंह जैन बने जिला अध्यक्ष
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ का पुनर्गठन 28 अगस्त को किया गया। इस पुनर्गठन में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें कमल सिंह जैन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर सुजीत राय को जिला उपाध्यक्ष, अनूप कुलदीप को जिला कोषाध्यक्ष, यदुनंदन कांगे को जिला उपसचिव, करण धनकर को जिला सचिव तथा वरिष्ठ जिला सलाहकार के रूप में प्रेमलाल साहू एवं मनसूर खान को चुना गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभिन्न मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर एम.के. भवसार, हेमन्त कोरेटी, पीलेश जैन, थानुराम यादव, कृष्णा उईके, शत्रुघन सिन्हा, उज्जवल, घनश्याम जैन, संतन महावे, मोनू यादव, उमेश जैन, जलसिंह कोमरा, अभिजीत मलिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


0 Comments
Post a Comment