भानुप्रतापपुर में भाजपा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत..मांदरी नृत्य, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ हुआ अभिनंदन
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने नवीन दायित्वों के पश्चात आज पहली बार भानुप्रतापपुर पहुंचे। नगरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह होल्डिंग लगाए गए थे, पुष्प वर्षा और मालाओं से अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश लाटिया जी उपस्थित रहे। नगर के "महाराजाधिराज भानुप्रताप देव चौक" पर आतिशबाजी के बीच बस्तर की पारंपरिक मांदरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से अतिथियों को मुख्य चौक से PWD रेस्ट हाउस तक पहुँचाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निखिल सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिला महामंत्री श्री बृजेश चौहान ने श्री सतीश लाटिया जी के स्कूली जीवन से लेकर पार्टी में उनकी विभिन्न भूमिकाओं और संघर्षों की जानकारी साझा की। इसके बाद श्री सतीश लाटिया जी ने अपने अब तक के राजनीतिक सफर और संगठन के प्रति समर्पण की चर्चा की और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और मजबूती देने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष श्री डिगेश खापर्डे ने इसे भानुप्रतापपुर मंडल के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।
इस अवसर पर फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छों से अभिनंदन किया गया तथा PWD रेस्ट हाउस में अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से छात्रप्रताप दुग्गा, मंडल उपाध्यक्ष चैतूराम अचला, योगेश सोनवानी, ढलान सिंह राणा, अभय पांडे, कुंदन साहू, कस्तूरचंद जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, रमल कोर्राम, लक्ष्मण कुलदीप, विष्णु कचलाम, वरुण खापर्डे, ज्वाला जैन, हेमप्रकाश शिवहरे, राकेश राठौर, भारत जैन, रिजवान कुरैशी, शंकर गांधी, जगन्नाथ साहू संतोष साहू पीलम नरेटी देवेंद्र टेकाम ललित गांधी, संकेत नशीने, हिमांशु ठाकुर, रवि ठाकुर, रजिंदर रंधावा, कौशल्या उइके, शकुंतला यादव, संगीता टांडिया, सीता चंद्राकर, उर्मिला जसूजा, लक्ष्मी मंडावी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री राजीव श्रीवास ने किया, जबकि मंडल महामंत्री श्री गिरधारी नरेटी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
इस प्रकार पूरे आयोजन ने भानुप्रतापपुर मंडल के लिए एक ऐतिहासिक एवं उत्सवपूर्ण दिन के रूप में यादगार छवि बनाई।


0 Comments
Post a Comment