राजीव भवन कांकेर में एनएसयूआई जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, "वोट चोरी" मुद्दे पर जताया विरोध
कांकेर। आज राजीव भवन कांकेर में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित राय के नेतृत्व में एनएसयूआई जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिलेभर के एनएसयूआई पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष सुमित राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को नई ऊँचाई देने के लिए 25 अगस्त से 5 सितंबर तक जिले के सभी महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग, मेडिकल और एग्रीकल्चर कॉलेजों में एनएसयूआई मेंबरशिप अभियान चलाया जाएगा। साथ ही श्री राहुल गांधी द्वारा उठाए गए "वोट चोरी" मुद्दे को कॉलेजों में जोर-शोर से उठाने के लिए केनोपी लगाकर, टी-शर्ट पहनकर और पोस्टकार्ड भरवाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कांकेर जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हमेशा छात्रों की प्रवेश, परीक्षा और परिणाम संबंधी समस्याओं में मददगार रही है। उन्होंने घोषणा की कि जिलेभर में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें विजेताओं को लैपटॉप, नोटपैड और मोबाइल फोन जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
बैठक के बाद एनएसयूआई पदाधिकारियों ने "वोट चोरी" मुद्दे को लेकर प्ले कार्ड पकड़कर "वोट चोर गद्दी छोड़" का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र दुबे, महासचिव शेष गजबिए, विनय ठाकुर, शेख इमरान, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव महेंद्र नायक, जिला उपाध्यक्ष अमन गायकवाड सहित हर्ष राज ठाकुर, सुभाषिस साना, मृत्युंजय साहू, विक्रम मलिक, कुशाल टंडन, विशाल मिस्त्री, लीकेश धृतलहरे, समीर बांसोड़, आर्यन ठाकुर, जीशान अली खान, अनुराग शर्मा, रमेन सरकार, प्रतीक मेश्राम, रोहन विश्वास, शुभम सोनकर, उमेश कोमरे, नंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




0 Comments
Post a Comment