छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव 25 को आयेंगे हाटकोंदल

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव 25 अगस्त को हाटकोंदल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान हाटकोंदल में नवनिर्मित हायर सेकंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण एवं पीएमटी छात्रावास भवन दुर्गूकोंदल के निर्माण हेतु भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, सीईओ सुरेंद्र बंजारे, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ हाटकोंदल पहुंचकर तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर कार्यक्रम व्यवस्थित हो, इसके लिए भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के महामंत्री रामचंद्र कल्लो, जनपद सदस्य पीलम नरेटी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन हाटकोंदल पहुंचे। भाजपा नेताओं ने तैयारियों को लेकर पर चर्चा किया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment