भूपेश बघेल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया पुस्तक वितरण
कांकेर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू और युवा कांग्रेस जिला महासचिव सुरेश नाग के नेतृत्व में प्रतिभावान एवं जरूरतमंद छात्रों को पुस्तक सामग्री वितरित की गई।
चमन साहू ने बताया कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल और महाविद्यालय की शुरुआत कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम दिया। उसी उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने जरूरतमंद छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराने का यह प्रयास किया है।
सुरेश नाग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस हमेशा छात्रहित में कार्य करती है। आने वाले समय में जिले के प्रत्येक महाविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पुस्तक वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य नितिन पोटाई, सेवादल जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह रेणु, रोशन आरा, गोमती सलाम, नरेश बिछिया, जिला उपाध्यक्ष यासिन कराणी, उदय शर्मा, दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, ओमप्रकाश देवांगन, विजय यादव, भोमसिंग नाग, दिलीप नाग, पांचू सलाम, अनमोल मंडावी, खोमेंद्र यइके, चंद्रलोक ठाकुर, किसन साहू, सत्यार्थ करायत, पवन कांगे, अमित साहू, विनय ठाकुर, प्रशांत सिन्हा, तोहिद खान बॉबी हुर्रा समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे



0 Comments
Post a Comment