ग्राम पंचायत संबलपुर के द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा का आज शुभारंभ किया गया

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

भानुप्रतापपुर 

धर्मनगरी संबलपुर में आज हाई स्कूल प्रांगण से घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रैली निकाल कर किया गया। जो गांव के विभिन्न वार्डो से होकर वापस रैली हाई स्कूल प्रांगण पहुंची। इस रैली में ग्राम पंचायत संबलपुर की सरपंच एवं भाजपा मंडल भानु प्रतापपुर की मंत्री श्रीमती अनिता रावटे, भानु प्रतापपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष डिकेश खापर्डे, अनीष मिश्रा, संबलपुर पंचायत के सचिव बरन सिंह आंचला, वार्ड पंच रमेश ठाकुर, मदन पुजारी व स्वच्छता कचरा अभियान की सभी महिलाएं उपस्थिति रही, ग्राम पंचायत संबलपुर के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया, एवं अपने-अपने घरों के आसपास साफ सफाई करने को कहा गया, साथ ही घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में संबलपुर के गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे।



Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment