कांकेर में विधायक आशा राम नेताम के जन्मदिन पर मेहंदी शिविर का भव्य आयोजन
कांकेर। विधायक आशा राम नेताम के जन्मदिन पर न्यू कम्युनिटी हाल, कांकेर में रक्षा बंधन के अवसर पर मेहंदी शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांकेर की Omi Dolly Mehandi Arts और रायपुर की आस्था मेहंदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
शिविर में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुंदर व आकर्षक डिज़ाइन बनवाए। प्रतिभागियों ने पारंपरिक रंगों और आधुनिक डिज़ाइनों का संगम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
अंत में पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार Omi Dolly Mehandi Arts कांकेर को मिला। यह आयोजन पारंपरिक कला के संरक्षण के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच देने का भी माध्यम बना। विधायक नेताम के जन्मदिन को समर्पित यह कार्यक्रम प्रेम, भाईचारे और संस्कृति की खुशबू से सराबोर रहा।
0 Comments
Post a Comment