“बस्तर की रिदा मीर को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान”

0

जगदलपुर (बस्तर) – शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ए.पी.जे. स्कूल एवं जागृति स्टेप अप कंप्यूटर सेंटर की संचालिका रिदा मीर (गीता पटनायक) को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 15 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर YSS फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में रिटायर्ड ऑफिसर्स इंडियन एयर फोर्स, दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी मिस्टर रोहतांश कुमार, इंडियन आर्मी के पूर्व अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।


रिदा मीर लंबे समय से बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रकाश फैलाने में सक्रिय रही हैं। वर्तमान में डॉ. ए.पी.जे. स्कूल की 5 शाखाएं (बकावंड, करपावंड, जयबेल, केशरपाल, नंगुर) और जागृति कंप्यूटर सेंटर की 5 शाखाएं संचालित हो रही हैं, जिनसे सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


यह उपलब्धि बस्तर जिले और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment