सरस्वती शिशु मंदिर सुरही में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
कांकेर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुरही में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा अरुण से सप्तम तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राधा-कृष्ण के रूप में सजीव प्रस्तुतियां देकर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना तथा अष्टलोकगीता पाठ से किया गया। इसके बाद आरती, गली भ्रमण और दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रामनारायण कवची, विशेष अतिथि गंगाराम चक्रधारी उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रमुख तिहारूराम मरकाम ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
🎖 प्रतियोगिता परिणाम
प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान – निखिल सोरी, गीत निषाद
द्वितीय स्थान – रुद्र निषाद, भाविका निषाद
तृतीय स्थान – पियांश सोरी, दिनेश्वरी मरकाम
माध्यमिक स्तर पर प्रथम – आयुष, फिजा नायक
द्वितीय – देव कुमार, भावना यादव
विशेष वेशभूषा पुरस्कार – प्रथम दीपक साहू, द्वितीय विराट पांडे
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य तिहारूराम मरकाम, उमेश मांडवी, पवन नेताम, लीना देहारी, रामभरोस कोड़ोपी, अनिता मरकाम, छबिलाल कुंजाम, लोकेश्वरी कुंजाम, टेश्वर निषाद, भूतपूर्व छात्र एवं पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



0 Comments
Post a Comment