शिवसेना प्रदेश महासचिव चन्द्र मौली मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग सेतु निगम का पुतला दहन किया

0
TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट


भानुप्रतापपुर
संबलपुर मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज जो बनने के साथ ही जर्जर हो गया। 
इसके विरोध और ब्रिज पर हो गए बड़े-बड़े गड्ढे  का मरम्मत करने, वहां जमा हो रहे पानी का निकासी करने, रेलवे ओवर ब्रिज की साफ सफाई करने आदि की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा।
 ज्ञापन के पश्चात लोक निर्माण विभाग (सेतु निगम) द्वारा ओवर ब्रिज पर बड़े-बड़े पत्थरों को डाल दिया गया है ।।।
जिससे ओवरब्रिज का मरम्मत तो नहीं हुआ उल्टे दुर्घटना होना चालू हो गया है। 
विदित हो कि पूर्व में ओवर ब्रिज में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन दुर्घटना हो रही थी। कई लोग काल कलित हो रहे थे।
इसके विरोध में शिवसेना द्वारा अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व )को ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन के पश्चात लोक निर्माण विभाग (सेतु निगम )द्वारा वहा बड़े-बड़े पत्थर डाल दिया गया जिससे अभी भी दुर्घटना हो रही है। लोक निर्माण विभाग (सेतु निगम) द्वारा न तो ब्रिज की सफाई नहीं कराया गया है ।ना ही वहां ढंग से मरम्मत कराया गया है।
 जब कि प्रतिवर्ष लोक निर्माण विभाग ( सेतु निगम )द्वारा मेंटेनेंस का टेंडर निकाला जाता है। और लीपापोती कर मेंटेनेंस के पैसे को खा जाता है। इसके विरोध में शिवसेना द्वारा सांकेतिक रूप से दिनांक 24, 8.2025 दिन रविवार को दोपहर 1:00 प्रदर्शन करते हुए लोक निर्माण विभाग (सेतु निगम )का पुतला दहन किया गया और मीडिया के माध्यम से शिवसेना ने लोक निर्माण विभाग( सेतु तो निगम )से कहा है कि वह तत्काल रेलवे ओवर ब्रिज की मरम्मत करवावे , रेलवे ओवर ब्रिज के लाइट का मरम्मत करवावे एवं ओवर ब्रिज के निर्माण में हुए गुणवत्ताहीन कार्यों की जांच कर कर दोषी अधिकारियों को दंडित करें अन्यथा शिवसेना द्वारा लोक निर्माण विभाग ( सेतु निगम) के कांकेर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment