पैराडाइज स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया फ्रेंडशिप डे बच्चों ने बनाये ग्रीटिंग कार्ड व फ्रेंडशिप बैंड, सिखी सच्ची मित्रता की अहमियत
कांकेर। पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल में फ्रेंडशिप डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें प्राइमरी एवं मिडिल कक्षा के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने मित्रों के लिए रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड और आकर्षक फ्रेंडशिप बैंड तैयार किए। यह रचनात्मक गतिविधियाँ शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं, जिसमें बच्चों ने कला व शिल्प के साथ-साथ विश्वास, ईमानदारी और निस्वार्थ मित्रता जैसे मूल्यों को भी आत्मसात किया।
फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड, तीसरी से पांचवीं के बच्चों ने फ्रेंडशिप बैंड तथा मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने दोनों तैयार किए। इस अवसर पर बच्चों ने दोस्ती के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए और बताया कि कैसे एक सच्चा मित्र जीवन की कठिन परिस्थितियों में हमारा साथ देता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्रीमती रश्मि रजक और एकेडमिक हेड श्री सुनील कुमार पंडा का मार्गदर्शन रहा। संचालन स्कूल कोऑर्डिनेटर व आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक श्रीमती एश्वर्या साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों - प्रीति झा, रूबी खान, दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, अवतार सिंह, संगीता भारती, भारती सेठिया सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई।
फ्रेंडशिप डे का यह आयोजन बच्चों के लिए न सिर्फ एक रचनात्मक अनुभव रहा, बल्कि उन्होंने मित्रता के सच्चे भाव को भी गहराई से महसूस किया।




0 Comments
Post a Comment