शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानबेडा में एल्यूमिनाई मीट एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानबेडा में एल्युमिनाई मीट एवं साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता ममता ठाकुर, सरपंच भानबेडा ग्राम पटेल दुर्योधन सिंह ठाकुर खेमलाल साहू उप सरपंच वार्ड पंच रमेश कोर्रोम उपस्थित थे। सर्वप्रथम एल्युमिनाई मीट कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने स्कूल के बीते दिनों को याद किया।  साझा किया और इस क्षेत्र में पहुंचने का सारा श्रेय शिक्षक गण बताया 


सभी ने शिक्षकों के कर्मठता को सराहा।  प्रगति का सारा श्रेय अपने गुरुजनों को दिया।, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सरपंच जी  ने बच्चों को मोटिवेशन किया। इसके बाद नवमी की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया। छात्राओं को तिलक लगाकर उन्हें साइकिल की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य , सभी शिक्षक गण समिति के सदस्य आदि ​मौजूद थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment