रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक से टकराई बाइक, हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

भानुप्रतापपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में भानुप्रतापपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, वह बाइक पर भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे, उसी दौरान यह दुर्घटना हुई *सम्बलपुर रोड पर कराठी के पास पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार, चेहरे पर गंभीर चोट की आशंका

भानुप्रतापपुर थाने के एक कर्मचारी सम्बलपुर रोड कराठी के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें भानुप्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी बाइक से भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के सही कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment