छात्रों के भविष्य के लिए हाई स्कूल का उन्नयन जरूरी – शिवसेना

0

कांकेर/दुर्गूकोंदल। दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम आमागढ़ में संचालित शासकीय हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की मांग को लेकर ग्रामीणों व शिवसेना पदाधिकारियों ने रायपुर मंत्रालय पहुंचकर शिक्षा सचिव एवं संचालक को ज्ञापन सौंपा।


शिवसेना के वरिष्ठ नेता महेश वासुदेव दुबे ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। वर्तमान में आमागढ़ में हायर सेकेंडरी स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से छात्र-छात्राओं को लंबा सफर तय करना पड़ता है, जिसके चलते कई बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।


उन्होंने कहा कि यदि हाई स्कूल का उन्नयन किया जाता है तो स्थानीय स्तर पर ही कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा बल्कि क्षेत्र की शैक्षणिक अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी।


ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष मांझी, सोहन विश्वकर्मा, हंसराज उयके, पुखराज उयके, रामलाल वासुदेव, रामप्रसाद दुगा, बिसम राना, भागवत मांझी, दिनेश मेरिया, शिवनाथ सिन्हा, संजय नरेटी, प्रभु दर्रो, सामुराम मेरिया, इतवारू उयके, कार्तिक तारम, मिश्रीलाल राना, तुलसी पद्दा, योगेश निषाद, परमा विश्वकर्मा, गौतम मांझी, परदेसी बढ़ाई, लच्छन बढ़ाई, चंद्रशेखर टांडिया सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक व ग्रामीण उपस्थित थे।


ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शासन-प्रशासन इस मांग पर जल्द ठोस निर्णय लेकर आमागढ़ में हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना करेगा, जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर सके।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment