कुसमी,नवरात्र के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीम परिसर में बैठक हुई संपन्न।
रिपोर्टर सादाब अंसारी
बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई –नवरात्र त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती करते हुए अतायत व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्देश।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय निर्धारित मार्ग और समय का पालन।
ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे/साउंड) का उपयोग प्रशासनिक निर्देशानुसार सीमित रखने की दिए निर्देश।
सार्वजनिक स्थलों पर नगर पंचायत सीएमओ ने साफ-सफाई,की व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था की दिए निर्देश।
किसी भी तरह की अफवाह या आपसी विवाद को रोकने के लिए समितियों और प्रशासन के बीच आपसी सहयोग।
जैसे भारी वाहनों को भी समय सीमा से कम स्पीड से चलने को भी दिए निर्देश
अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करुण कुमार डहरिया ने सभी सामान्य समाज प्रमुखों से कहा दुर्गा पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसे मिलजुल कर शांति और भाईचारे के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस बैठक में सभी समाज के प्रमुखों की उपस्थित रही,कुसमी नगर के सभी व्यापारी और ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें,इस बैठक में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह,,उमेश्वर ओझा,,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल,, पूर्व नगर उपाध्यक्ष जावेद रहमानी,,विनय यादव ,,प्रदीप कश्यप,,विजय गुप्ता,,सीजे प्रजापति,,जरीफ अंसारी,,असलम आजाद,,शादाब अंसारी,,एम डी शमीम,,हरकेश भारती के साथ सारे प्रमुख रहे उपस्थित ।



0 Comments
Post a Comment