जन सहयोग व NSS ने चलाया मंदिरों में स्वच्छता अभियान

0


कांकेर। नवरात्रि उत्सव को ध्यान में रखते हुए शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के समाज सेवकों ने सोमवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाया। पुरानी कचहरी के पास स्थित संतोषी माता एवं गायत्री माता मंदिर परिसर में जमकर साफ-सफाई की गई। दीवारों व फर्श पर जमी काई को हटाने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर व चूना छिड़ककर दुर्गंध को दूर किया गया।



इस अभियान का सुझाव शहर की ज्योतिष-शिरोमणि श्रीमती गीता शर्मा ने दिया था। वे स्वयं भी मातृवत उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में शामिल हुईं। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने कहा कि यह मंदिर 42 वर्षों से स्थापित है और यहां हर साल नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने युवाओं को आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि मंदिर की स्वच्छता बनाए रखने में आगे भी सहयोग करते रहें।



जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य समाज सेवा है, और जब भी बुलाया जाएगा, उनकी टीम पूरी निष्ठा से सेवा कार्य करेगी।


इस अभियान में प्रमुख रूप से गीता शर्मा, प्राचार्य भुवनेश्वर सिंह साहू, करण नेताम, प्रेम फब्याणी, अमृत जवरानी, NSS के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष नेताम, डॉ. अल्का केरकेट्टा सहित छात्रों की टीम — रत्नप्रिया सेन, मीनाक्षी साहू, खुशी साहू, सोमवारू पोडियाम, लीना सिन्हा, भूमिका सिन्हा आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


स्वच्छता अभियान की सराहना नवरात्रि पर्व के श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गायत्री माता, संतोषी माता, शीतला माता और भारत माता के जयकारे लगाए।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment