पीडब्ल्यूडी कार्यालय का आज आप पार्टी ने किया घेराव
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
,*भानुप्रतापपुर*
लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में डामरीकरण सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है इन सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही हैं। कच्चे से अंतागढ़ सड़क जो कुछ ही महीनों पहले बन कर तैयार हुई है वहां सड़क भी जगह जगह उखाड़ने लगी हैं। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के द्वारा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण भानुप्रतापपुर के कार्यालय का घेराव किया गया था। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहर सिंह वट्टी ने बताया कि कुछ महीनों पहले 165 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता किया गया है जिसकी जांच के लिए पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन भी सौपा गया था लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हो रही हैं। पहली बारिश से ही सड़क जगह जगह धंसने लग गई थी, आज सड़को में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बड़े ठेकेदार होने के कारण विभाग के अधिकारियों द्वारा ठेकेदार के ऊपर कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है। आम नेता रोहित केमरो ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सम्बलपुर से दुर्गुकोंदल, पंडरपुरी से सम्बलपुर, विनायकपुर से सिवनी दमकसा से दुर्गुकोंदल व हाल ही में कुल्हाडकट्टा, घोठा से जनकपुर सड़क का निर्माण किया गया है वहां सड़क भी उखाड़ रहा है। क्षेत्र में जितने सड़क का निर्माण किया जाता हैं सभी सड़क अधिकारी व ठेकेदारों के मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। इस दौरान शिव पोटाई,करण उयके, अविनाश साहु, सुनहरे हिडको, रामकुमार कोमरा,दिपक कोडपी,मनीष कावडे, सुभाष गोटा, लखेश्वर कोमरे,मनोज मंडावी,यामनी कोमरे, संगीता आचले,जमीला वट्टी, महिमा आचले,,नविन पटेल,भरत कुमार , नवीन नेताम,राजु नेताम
सुकाल नुरूटी,रैनसिंह दुग्गा सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरेश ने लगाया ठेकेदार व अधिकारियों के बीच साठगांठ का आरोप
कच्चे से अंतागढ़ सड़क निर्माण का कार्य केएल अग्रवाल के द्वारा किया गया है। यहां ठेकेदार का प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ उठाना बैठना हैं व विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदार का साठगांठ हैं। जिस कारण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ठेकेदार को खुली छूट दिया गया है। जिस कारण मनमर्जी से कम किया जा रहा है। जिस कारण सड़क कुछ दिनों में उखाड़ रही हैं। उसके बाद भी ठेकेदार के ऊपर कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है।


0 Comments
Post a Comment